Latest

Cyber City Point – CSC, VLE, MP Online, Ayushman Card, Samagra ID, Aadhaar, PAN Card और सरकारी योजनाओं की नवीनतम जानकारी हिंदी में।

🚀 Cyber City Point में आपका स्वागत है। यहाँ आपको Samagra ID, Ayushman Card, PAN Card, EPFO और MP Online सेवाओं की जानकारी मिलती है। 📢 लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा Telegram चैनल जॉइन करें 👉 Join Telegram Channel
🧮

🛠️ फ्री ऑनलाइन टूल्स: Photo Resizer, Age Calculator व Passport Photo Maker

🔧 अभी टूल्स का उपयोग करें

रविवार, 1 दिसंबर 2019

(मध्य विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2018)Middle School Teachers Eligibility Test 2018 Result ?

http://peb.mp.gov.in/results/RESULT_18/MST_RES18/default_results.htm

(Peb द्वारा परीक्षा में सम्मिलित सभी 07 विषय का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है)

ऑनलाईन परीक्षा तिथि :- 16/02/2019 से 10/03/2019

परीक्षा परिणाम तिथि :- 26 अक्टूबर, 2019


Middle School Teacher Eligibility Test - 2018
result

PEB द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार:- प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा दिनांक 16.02.2019 से 10.03.2019 को मध्यप्रदेश के 17 परीक्षा शहरों में मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 (online exam) का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों की जानकारी एवं परीक्षा परिणाम के प्रमुख बिन्दु निम्नानुसार है -


1. परीक्षा उपरांत बोर्ड द्वारा दिनांक 16.03 2019, 23.03 2019 एवं 25.06.2019 (संशोधित) को आदर्श उत्तर वेबसाईट पर अपलोड किए जाकर अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसमें प्राप्त अभ्यावेदनों पर अतिम उत्तर समिति के विषय विशेषज्ञों द्वारा समग्र रूप से विचार/अध्ययन कर अंतिम उत्तरों को अंतिम रूप दिया गया. जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।


2. इस परीक्षा में सम्मिलित सभी 07 विषयों गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मुख्य भाषा हिन्दी, मुख्य भाषा अंग्रेजी. मुख्य भाषा संस्कृत एवं मुख्य भाषा उर्दू का विषयवार एवं श्रेणीवार एकजाई (कन्सोलिडेटेड) परीक्षा परिणाम नियमपुस्तिका में दिए गए प्रावधान अनुसार तैयार किया गया है।

3. इस परीक्षा में न्यायालयीन प्रकरण से संबंधित अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम वर्तमान में घोषित नहीं किए गए हैं।

4. माह परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन-पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन-पत्र में दी गई समस्त जानकारियों तथा अभ्यर्थियों के समस्त मूल दस्तावेजों का सत्यापन/परीक्षण नियुक्तिकर्ता विभाग द्वारा किया जायेगा।

नियमपुस्तिका अनुसार "अंतिम उत्तर" तथा परीक्षा परिपाम पी.ई.बी. की वेबसाईट www.peb.mp.gov.in पर प्रदर्शित किए गए हैं। इस वेबसाइट से अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड/मुद्रित कर सकते हैं।

लोकप्रिय पोस्ट

🟢 WhatsApp 📢 Telegram