MP Full Form In Hindi – MP का फुल फॉर्म क्या है। - Technology Today Help

Latest

Tech Blogger csc Information New Android App Review Sarkari Yojna Epfo Information Online From Admit Card Result

नोवेल कोरोनोवायरस संक्रमण को सावधानी के साथ रोका जा सकता है, Cyber City Point Dureha आपसे अनुरोध करता है, "घर पर रहें - अपनी रक्षा करें - #StayHome.

Friday 17 April 2020

MP Full Form In Hindi – MP का फुल फॉर्म क्या है।


MP Full Form In Hindi


MP का फुल क्या है इसके बारे हमे बता जरूर होना चाहिए क्योंकि एक Student के लिये किसी भी शब्द का Full form जानना बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह सिर्फ ना उसके ज्ञान के लिए आवश्यक है, बल्कि छोटी – छोटी बातों को भी Clear करने में सहायक है, जिससे उसके मन मे उठने वाले doubt पहले ही समाप्त हो जाते हैं। आजकल के इस दौर में, जहाँ देश का प्रत्येक युवा रोजगार प्राप्त करने के लिए अथक मेहनत कर रहा है, जिसके लिए वो कई सारी परीक्षाओं से गुजरता है।
उन Exam में कई दफा इन full forms को लेकर प्रश्न पूछे जाते है। चूंकि MP के इतने सारे full form होते है, कि Student भ्रमित महसूस करने लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम MP के मुख्य Full forms के बारे में जानेंगे तथा उन पर विस्तार से चर्चा करेंगे।



MP के वैसे तो कई सारे full form होते है, जिनमे से कुछ मुख्य के बारे में हम विस्तार से जानते है।

MP FULL FORM – MEMBER OF PARLIAMENT )



MP का मुख्य Full from “Member of Parliament” होता है। जिसका हिंदी भाषा मे अर्थ “संसद का सदस्य” होता है। हमारे देश मे “संसद के सदस्य” को “सांसद” कहा जाता हैं। यह देश के नागरिकों द्वारा चुने गये प्रतिनिधि होते है, जो देश की जनता का प्रतिनिधित्व करते है।



अगर भारत की राजनीतिक प्रणाली को बारीकी से समझा जाये तो हम पाते है, कि हमारे देश मे दो सभा है। जिन्हें हम “लोकसभा” तथा “राज्यसभा”के नाम से जानते है। जिन्हें English भाषा मे “House of the People” तथा “Council of States” कहा जाता है। इन दोनों सभाओ के सदस्यों को Members of Parliament (MP) कहा जाता है। यहाँ पर बैठने वाले सदस्य देश को सुदृढ़ तथा विकास की तरफ अग्रसर करने के लिए आपस मे चर्चा करके मजबूत तथा ठोस निर्णय लेते है। इस स्थान को ” संसद भवन” (Parliament) कहा जाता है।

देश की दो सभाओं में से एक लोकसभा (House of the People) को “Lower House” कहा जाता है। यह भारत देश में राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है। भारतीय संविधान के अनुसार इसमे कुल 552 सीटे है। वर्तमान समय मे इसकी 545 में से 543 सीटों पर विराजित नेताओं का चयन देश की जनता ने लोकसभा चुनावो के माध्यम से अपना मताधिकार (Voting Right) इस्तेमाल करके किया है।

जबकि अन्य 2 सीटों के लिए देश के राष्ट्रपति आंग्ल भारतीय (Anglo-Indian) को चयनित करते है। इस सभा का नेता देश का प्रधानमंत्री होता है। जो वर्तमान समय मे नरेंद्र दामोदर मोदी है, वह भारतीय जनता पार्टी के नाम से पहचाने जाने वाले राजनीतिक दल से जुड़े है। इस सदन के वर्तमान Speaker ओम बिरला है।

देश की दूसरी सभा राज्यसभा (Council of States) होती है। जिसको “Upper House” कहा जाता है। इस सभा मे कुल 243 सीटे है, जिनमे से 233 सीटों पर राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश के विधायकों द्वारा चयनित नेता आसीन है। शेष 12 सीटों के लिए देश के राष्ट्रपति कला, सहित्य, विज्ञान तथा सामाजिक सेवाओं जैसे विभिन्न वर्गों में अपनी उत्कृष्टता दिखाने वाले लोगो को चुनते है। इस सभा के सभापति देश के उपराष्ट्रपति होते है। वर्तमान समय मे वेंकय्या नायडू इस सभा के सभापति है, जबकि इस सदन के नेता (Leader of the House) थावर चंद गहलोत है।

SOME OTHERS FULL FORM OF MP-

“Member of Parliament” के बाद MP का अगर दूसरा सर्वाधिक प्रयोग होने वाला Fullform देखे तो, वह Madhya Pradesh राज्य के लिये प्रयोग होता है। भारत देश के 29 राज्यों में से एक मध्यप्रदेश राज्य के लिए ज्यादातर लोग MP जैसे संक्षिप्त नाम (Abbreviation) का प्रयोग करते है।
देश के प्रमुख राज्यों में से एक मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1956 में हुई थी। इस राज्य की राजधानी भोपाल है। इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण इसे “भारत का ह्रदय” कहा जाता है।  मध्यप्रदेश area की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। जो कि 308,252 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
इस राज्य की जनसंख्या 2011 के अनुसार 72,626,809 थी। उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र तथा गुजरात इसके समीपवर्ती सीमाओं से जुड़े राज्य है। हिंदी भाषी इस राज्य में कृषि की प्रधानता है। सोयाबीन, गेंहू तथा मूँग इस राज्य की मुख्य उपज है। पन्ना में पाया जाने वाला हीरा (Diamond) भी इसी राज्य की देन है। दिसम्बर 2018 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ को यहाँ का मुख्यमंत्री चुना गया।
इन दोनों Full forms के अलावा भी MP का उपयोग कई अन्य स्थानों पर अलग अलग संदर्भो में  होता है, जिनमे से कुछ निम्न है।
1) Military Police
2) Megapixel
3) Military Police
4 ) Missouri Pacific
5) Melting Point
6) Matthew Perry
7) Multilink Protocol
8) Millat Party
9) Mycoplasma pneumoniae
10) Northern Mariana Islands
11) Methylprednisolone

एक Abbreviation के इतने अलग अलग Full form होने की दशा में Students को अपने विवेक की मदद लेते हुये उस विषय को समझना चाहिये, जिसके संदर्भ में MP का प्रयोग हुआ है तथा उसी के अनुसार इसका answer तय करना चाहिए।

➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽➽
  1. Mobikwik Wallet में Paise Add कैसे करें ?
  2. ALLAHABAD BANK नेट बैंकिंग लॉगिन समस्याएं और समाधान




नया पोस्ट