Latest

Cyber City Point – CSC, VLE, MP Online, Ayushman Card, Samagra ID, Aadhaar, PAN Card और सरकारी योजनाओं की नवीनतम जानकारी हिंदी में।

🚀 Cyber City Point में आपका स्वागत है। यहाँ आपको Samagra ID, Ayushman Card, PAN Card, EPFO और MP Online सेवाओं की जानकारी मिलती है। 📢 लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा Telegram चैनल जॉइन करें 👉 Join Telegram Channel
🧮

🛠️ फ्री ऑनलाइन टूल्स: Photo Resizer, Age Calculator व Passport Photo Maker

🔧 अभी टूल्स का उपयोग करें

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

क्या हमारा पैसा बैंक में सुरक्षित नहीं है?

किसी भी एक बैंक में सिर्फ एक लाख तक ही सुरक्षित है-
भारत में एक संस्था है जिसको रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने १९७८ में शुरू किया था। इसका नाम है निक्षेप बीमा और प्रत्यत गॉरन्टी निगम (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation ) DICGC । 1. अमेरिका में इसी तरह की संस्था है जिसका नाम है फ़ेडरल डिपाजिट इंस्युरेन्स कारपोरेशन (FDIC).
इनकी हिंदी की भी एक वेबसाइट है जहां आपको सारी जानकारी मिल सकती है।
 2. अगर कोई बैंक फ़ैल हो जाए तो आपका हर बैंक में 1 लाख रूपये तक का पैसा आपको DICGC द्वारा मिल जायेगा क्योंकि रिज़र्व बैंक इसकी गारंटी लेता है।
  • अभी पता करे आपके गाव या पंचायत मे कितना पैसा है -

अगर आप के पास एक लाख रूपये से ज्यादा है तो क्या करना चाहिए: सबसे ध्यान देने वाली बात है की बीमा सिर्फ एक लाख किसी एक बैंक की है। अगर आप उसी बैंक में अलग अलग अकाउंट खोल ले तब भी इसकी सीमा सिर्फ एक लाख तक की है।
अगर आपके पास इससे अधिक पैसा है तो आप के पास निम्नलिखित तरीके हैं।
  • आप अलग अलग बैंक में पैसा जमा करें। हर बैंक में एक लाख तक ही रखें।
  • अगर और भी पैसा है तो आप भारतीय रिज़र्व बैंक का बांड खरीद सकते हैं। इस पर भारत के सरकार की गारंटी मिलती है आपको। अगर सरकार ने दिवालिया घोषित कर दिया तो ये नहीं मिलेगा वर्ना ये पैसा सुरक्षित है।
  • आप इसको निवेश कर सकते हैं। बहुत से ऑप्शन हैं आपके पास निवेश का। अधिकतर लोग इंडेक्स फण्ड या म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करते हैं। लेकिन निवेश में भी खतरा होता है। अगर स्टॉक मार्किट क्रैश हुआ तो यह पैसा भी कम हो जायेगा।
  • आप जमीन या घर खरीद सकते हैं। अक्सर इसकी कीमत समय के साथ बढती है क्यंकि आबादी बढ़ रही है।
  • आप सोना खरीद सकते हैं। लेकिन इसमें चोरी का खतरा होता है और सोने की कीमत भी गिर सकती है।
  • आप इसको अपने घर की तिजोरी में रख सकते हैं लेकिन इसकी कीमत इन्फ्लेशन के साथ साथ घटेगी और चोरी का भी खतरा है।
हमने सब ऑप्शन लिख दिए। भारत में इन्फ्लेशन बहुत ही अधिक है और आपको पैसा निवेश करना चाहिए या जमीन या घर खरीदना चाहिए।

लोकप्रिय पोस्ट